फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो ने खोया समाजसेवा का मजबूत स्तंभ, स्व. नरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि

Bokaro news: डीवीसी के द्वारा 19 लाख रुपए लागत से किए गए सामुदाईक केंद्र का नवीकरण कार्य का उद्घाटन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर परियोजना प्रधान सुशील अरजरिया ने कहे

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: डीवीसी के द्वारा 19 लाख रुपए लागत से किए गए सामुदाईक केंद्र का नवीकरण कार्य का उद्घाटन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर परियोजना प्रधान सुशील अरजरिया ने कहे कि यह सामुदाईक भवन बोकारो थर्मल वासियों के लिए सौगात है। कहे कि पूर्व में यह सामुदाईक भवन काफी जर्जर अवस्था में थी । जिससे माध्यम वर्ग के लोगों व डीवीसी कर्मचारियों को शादी विवाह, जन्म दिन, सम्मेलन आदि कार्यक्रम करने में परेशानी हो रही थी।

लोगों को अब निजी मैरेज हॉल में होने वाले लाखों का खर्च से निजात मिलेगी। कहे कि डीवीसी कर्मचारी के गारंटी पर कोई भी ग्रामीण यह सामुदाईक केंद्र सरकारी शुल्क पर ले कर वैवाहिक आदि कार्यक्रम कर सकता है जो बोकारो थर्मल वासियों के लिए सौगात है। इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, महाप्रबंधक विद्युत राजेश विश्वास, प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी,वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, महाप्रबंधक यांत्रिक नरेश मुरस्कर,प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, परियोजना प्रधान कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी, सरफराज शेख सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram