अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं नगर परिषद, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में ट्रेड लाइसेंस नवीकरण तथा होल्डिंग टैक्स भुगतान के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 9 एवं 10 जून को नगर परिषद, चाईबासा परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर के माध्यम से व्यापारियों और आम नागरिकों को ट्रेड लाइसेंस का नवीकरण कराने तथा होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर नगर परिषद द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। साथ ही लोगों को अनावश्यक जुर्माना और प्रशासनिक परेशानियों से बचने की भी सुविधा मिलेगी।
पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल ने सभी व्यवसायियों, चैंबर सदस्यों एवं चाईबासा की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लाइसेंस नवीकरण और कर भुगतान करने से नागरिकों को अतिरिक्त दंड से बचने के साथ-साथ उपलब्ध विशेष सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।
आयोजकों ने लोगों से समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर नगर परिषद द्वारा संचालित इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

