फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर जिला कोर्ट परिसर में लगी छबील, बांटा गया शर्बत

Jamshedpur news: सिख पंथ के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी की 401वीं शहादत को समर्पित एक विशेष छबील का आयोजन सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में किया गया। यह आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं के सहयोग से संपन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सिख पंथ के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी की 401वीं शहादत को समर्पित एक विशेष छबील का आयोजन सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में किया गया। यह आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया।

छबील के दौरान राहगीरों, वादकारियों और न्यायालय आने वाले लोगों के बीच ठंडा शर्बत एवं चना प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कई न्यायिक पदाधिकारियों ने भी प्रसाद ग्रहण कर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को याद करते हुए मानवता, धार्मिक सहिष्णुता और सेवा भावना के उनके संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा जी द्वारा समस्त जीवों के कल्याण, विश्व शांति और मानवता की भलाई के लिए अरदास भी की गई।

सेवा कार्य में अमरजीत कौर विश्वास, मलकीत सिंह सैनी, सुधीर कुमार पप्पू, राजीव सिंह सैनी, जगदीप सिंह गोल्डी, नरेंद्र सिंह, अभय सिंह, नंदकिशोर, लूसी, श्रेया, सोमा, कावेरी, बबिता जैन, मनप्रीत सिंह सैनी, सरदार शैलेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर तथा उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे समेत अनेक अधिवक्ताओं और श्रद्धालुओं ने योगदान दिया।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी ने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत सिख इतिहास ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए त्याग, धैर्य और आध्यात्मिक शक्ति का अनुपम उदाहरण है। इसी स्मृति में सिख समाज द्वारा हर वर्ष गर्मी के दिनों में छबील लगाकर लोगों को शीतल शर्बत पिलाया जाता है, जो सेवा और समर्पण की परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram