Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»मेसी-रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप! क्या टूटेगा मिरोस्लाव का महा-रिकॉर्ड?
Sports

मेसी-रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप! क्या टूटेगा मिरोस्लाव का महा-रिकॉर्ड?

11 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप 2026 में मेसी और रोनाल्डो का दिखेगा आखिरी जलवा; जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के महा-रिकॉर्ड पर टिकी सबकी नजरें।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Washington, (US): आगामी 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की सरजमीं पर संयुक्त रूप से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप 2026 में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस महामुंभ में दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस बार का टूर्नामेंट बेहद भावुक करने वाला भी साबित हो सकता है, क्योंकि अर्जेंटीना के दिग्गज कप्तान लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे महान खिलाड़ियों का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। ये दोनों ही दिग्गज अब 40 साल की उम्र के करीब पहुंच रहे हैं। मेसी की अगुवाई में जहां अर्जेंटीना की टीम अपने विश्व चैंपियन के खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं ब्राजील और फ्रांस जैसी अन्य धुरंधर टीमें भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी।

इस बार फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि क्या फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड टूट पाएगा। फिलहाल, विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का गौरव जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के नाम दर्ज है। मिरोस्लाव ने साल 2002 से 2014 के बीच चार विश्व कप खेलते हुए कुल 24 मैचों में 16 गोल दागे थे। इस बेमिसाल फुटबॉलर ने साल 2002 और 2006 के टूर्नामेंट में 5-5 गोल किए थे, जबकि 2010 में 4 और अपने करियर के आखिरी विश्व कप (2014) में 2 गोल दागे थे।

ब्राजील के रोनाल्डो और फ्रांस के फोंटेन का जलवा इस ऐतिहासिक सूची में ब्राजील के पूर्व स्टार रोनाल्डो दूसरे पायदान पर काबिज हैं। उन्होंने 1994 से 2006 के बीच विश्व कप के कुल 19 मैचों में शानदार 15 गोल किए, जो उनकी अद्भुत प्रतिभा की गवाही देता है। साल 2002 के विश्व कप में तो रोनाल्डो ने अकेले ही 8 गोल दागकर ब्राजील को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी।

वहीं, फ्रांस के दिग्गज जस्ट फोंटेन का नाम एक ऐसे अनोखे रिकॉर्ड से जुड़ा है, जिसे तोड़ना आज के दौर में नामुमकिन नजर आता है। फोंटेन ने साल 1958 के विश्व कप में सिर्फ 6 मैचों में अविश्वसनीय 13 गोल दागकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। किसी एक विश्व कप एडिशन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे ज्यादा गोल का यह विश्व रिकॉर्ड आज भी सीना ताने खड़ा है।

मेसी का आखिरी दांव और एमबाप्पे की चुनौती

आधुनिक फुटबॉल के किंग कहे जाने वाले लियोनेल मेसी भी इस जादुई लिस्ट में मजबूती से बने हुए हैं। साल 2022 में अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनाने वाले मेसी ने 2006 से 2022 तक के सफर में अब तक कुल 13 गोल किए हैं। कतर में खेला गया पिछला विश्व कप उनके करियर का सबसे यादगार टर्निंग पॉइंट रहा, जहां उन्होंने 7 गोल ठोककर अपनी टीम को चमचमाती ट्रॉफी दिलाई थी।

Read more: फीफा विश्वकप 2026: मुंह छिपाकर बहस की तो सीधे मिलेगा रेड कार्ड!

दूसरी तरफ, फ्रांस के युवा सनसनी किलियन एमबाप्पे इस बार मिरोस्लाव क्लोस के रिकॉर्ड के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रहे हैं। एमबाप्पे अब तक सिर्फ 14 विश्व कप मैचों में ही 12 गोल दाग चुके हैं। पिछले विश्व कप में किए गए उनके शानदार 8 गोल भी इसमें शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें ‘गोल्डन बूट’ के अवॉर्ड से नवाजा गया था। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या 2026 का यह टूर्नामेंट फुटबॉल इतिहास में कोई नया सुल्तान लिखेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

फीफा विश्वकप 2026: मुंह छिपाकर बहस की तो सीधे मिलेगा रेड कार्ड!

June 7, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RECENT ADDA.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, जिले में खुले सहायता एवं सुविधा केंद्र

June 8, 2026

जागृति अभियान बना मिसाल, सात केंद्रों पर 235 यूनिट रक्त संग्रह

June 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.