Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में नई जिम्मेदारी, डॉ. संजय श्रीवास्तव का सम्मान
Jharkhand

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में नई जिम्मेदारी, डॉ. संजय श्रीवास्तव का सम्मान

Ashish SinghBy Ashish SinghJune 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में मुख्य चिकित्सा सेवा अधिकारी (हेड मेडिकल सर्विसेज) के पद पर डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने पर गुरुवार को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी. त्रिपाठी के नेतृत्व में उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. श्रीवास्तव का सामूहिक अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं सेंट्रल पीस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू वीरेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, उपेंद्र तिवारी, लैला तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी.डी. त्रिपाठी ने कहा कि टाटा समूह अपनी नैतिक मूल्यों, कार्य संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी ने हमेशा यह साबित किया है कि उद्योग केवल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी एक सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेंगी तथा कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सम्मान से अभिभूत डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा पेशा सेवा और सामाजिक दायित्वों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मरीजों की बेहतर देखभाल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा और वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

समारोह के दौरान चिकित्सक डॉ. जयंत का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने अस्पताल की प्रगति और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

वन विभाग के डैम निर्माण में बाल श्रम का आरोप, विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल

June 4, 2026

विधायक के चालक की ह’त्या से कोडरमा में बवाल, सड़क जाम और आगजनी

June 4, 2026

डिलीवरी बॉय पर हमला, Blinkit राइडर्स सड़क पर उतरे

June 4, 2026

RECENT ADDA.

वन विभाग के डैम निर्माण में बाल श्रम का आरोप, विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल

June 4, 2026

विधायक के चालक की ह’त्या से कोडरमा में बवाल, सड़क जाम और आगजनी

June 4, 2026

डिलीवरी बॉय पर हमला, Blinkit राइडर्स सड़क पर उतरे

June 4, 2026

जुगसलाई में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

June 4, 2026

तेंतोडीपोसी में हाथी का आतंक, ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका; सदर अस्पताल रेफर

June 4, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • वन विभाग के डैम निर्माण में बाल श्रम का आरोप, विभाग की भूमिका पर भी उठे सवाल
  • विधायक के चालक की ह’त्या से कोडरमा में बवाल, सड़क जाम और आगजनी
  • डिलीवरी बॉय पर हमला, Blinkit राइडर्स सड़क पर उतरे
  • जुगसलाई में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद
  • तेंतोडीपोसी में हाथी का आतंक, ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका; सदर अस्पताल रेफर

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.