Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!
Jharkhand

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

By Samsul HaqueJune 2, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने अभियान चलाकर 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। हाल के वर्षों में जिले में वाहन चोरी के मामले में इसे सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि नोवामुंडी थाना क्षेत्र में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से सक्रिय है। सूचना मिलते ही किरीबुरु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसी दौरान यह भी जानकारी मिली कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस एक वाहन चोर की तलाश में उसी क्षेत्र में पहुंची हुई है। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रणनीति बनाकर अभियान शुरू किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने डुकासाई क्षेत्र से सोनू लोहरा उर्फ भोला (20) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जिसके आधार पर डुकासाई, टोंटोगाढ़ा, टाटीबा बिरहोर टोला तथा आसपास के जंगल और ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक के बाद एक कुल 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी के वाहनों को दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और जंगलों में छिपाकर रखता था तथा बाद में उनके नंबर प्लेट बदलकर या कम कीमत पर बेचने की तैयारी करता था।

पुलिस ने इस मामले में सोनू लोहरा उर्फ भोला, निवासी बिरसानगर जोन नंबर-3, जमशेदपुर तथा राज पुरती (23), निवासी टोटोंगढ़ा, थाना छोटानागरा, पश्चिमी सिंहभूम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वाहन चोरी और उसके अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे। इनके अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु बिनित कुमार किंडो, पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, किरीबुरु थाना प्रभारी रोहित कुमार, बड़ा जामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, सिदगोड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दानियल सांगा, सुशांत सुंडी, सहायक अवर निरीक्षक देवसरण महतो, आरक्षक ललन कुमार सांगा सहित नोवामुंडी, किरीबुरु और बड़ा जामदा थाना के सशस्त्र बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि गिरोह के पूरे नेटवर्क, खरीददारों और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

RECENT ADDA.

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

June 2, 2026

कपाली में ताबड़तोड़ फायरिंग: इस्लामनगर में दिनदहाड़े चली गोली, इलाके में फैली दहशत

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!
  • अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!
  • चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला
  • चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!
  • कपाली में ताबड़तोड़ फायरिंग: इस्लामनगर में दिनदहाड़े चली गोली, इलाके में फैली दहशत

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.