फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में महिला की डायन के संदेह में निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

कुमारडुंगी महिला हत्याकांड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में महिला की डायन के संदेह में निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

1 जून 2026 को कुमारडुंगी थाना अंतर्गत खंडखोरी गांव में शुरू गोप नामक महिला की डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

मृतका के पति देवेन्द्र गोप के फर्दबयान के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त पुड़वा उर्फ चोके सिंकु (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खंडखोरी गांव के मटकम साई टोला का रहने वाला है।

मंगलवार को संवाददाताओं को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला स्टील का चाकू भी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की यह वारदात पुराने आपसी विवाद के कारण अंजाम दी गई थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू, झींकपानी अंचल के पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुण्डा, कुमारडुंगी थाना के अनुसंधानकर्ता सह पुलिस अवर निरीक्षक मिलन करमाली तथा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram