Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»शराब माफियाओं के सिंडिकेट का भंडाफोड़ : बंद घर से 30 लाख की 710 पेटी नकली शराब जब्त
#Trending

शराब माफियाओं के सिंडिकेट का भंडाफोड़ : बंद घर से 30 लाख की 710 पेटी नकली शराब जब्त

बिहार बॉर्डर से सटे नौडीहा बाजार में चल रहा था अवैध खेल, पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त स्ट्राइक
By Muzaffar HussainMay 16, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत के कुम्हारटांड़ गांव में एक बंद पड़े मकान में चल रहे अवैध शराब के बहुत बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में टीम ने एक घर से भारी मात्रा में यानी कुल 710 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई इस खेप की बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

यह बड़ी कार्रवाई नौडीहा बाजार थाना, छतरपुर थाना और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को की गई। पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है।

ताला तोड़कर घुसी पुलिस, अंदर का नजारा देख उड़े होश

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सटीक इनपुट मिला था कि कुम्हारटांड़ स्थित रामप्रवेश राम के बंद घर में अवैध शराब का बड़ा स्टॉक डंप किया गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने घेराबंदी की और जब घर का ताला तोड़ा गया, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पूरे घर में अंग्रेजी शराब के कार्टन (पेटी) खचाखच भरे हुए थे। उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुल 710 पेटी नकली शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये के आसपास है।

बिहार कनेक्शन : बॉर्डर का फायदा उठा रहे हैं शराब माफिया

प्रेस को जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह पूरा इलाका पड़ोसी राज्य बिहार की सीमा से सटा हुआ है। चूंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसलिए माफिया इस भौगोलिक स्थिति का पूरा फायदा उठा रहे हैं।

“इस इलाके में नकली शराब तैयार की जाती है और फिर बेहद शातिर तरीके से इसे बिहार के बाजारों में खपाने के लिए भेज दिया जाता है। करीब दो साल पहले भी इसी इलाके के महज 500 मीटर के दायरे में भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट, खाली बोतलें और झारखंड सरकार के फर्जी स्टीकर बरामद हुए थे। इससे साफ है कि नौडीहा बाजार क्षेत्र नकली शराब के अवैध कारोबार का एक बड़ा हब बनता जा रहा है।”— अमित कुमार सिंह, उत्पाद निरीक्षक

मकान मालिक संदेह के घेरे में, माफियाओं की तलाश तेज

इस मामले में मकान मालिक राम प्रवेश राम की भूमिका बेहद संदिग्ध मानी जा रही है। इतने बड़े पैमाने पर उसके घर में अंग्रेजी शराब का स्टॉक मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि वह या तो खुद इस सिंडिकेट का हिस्सा है या उसने जानबूझकर तस्करों को पनाह दी थी। पुलिस उसकी संलिप्तता की गंभीरता से जांच कर रही है।

इस हाई-प्रोफाइल छापामारी अभियान को छतरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी और छतरपुर के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार शराब माफियाओं की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.