फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीट धांधली पर रामगढ़ में भी उबाल, झामुमो ने निकाला मार्च, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

रामगढ़: नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी गुस्से के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ की सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को झामुमो जिला समिति के तत्वावधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी गुस्से के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ की सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को झामुमो जिला समिति के तत्वावधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सुभाष चौक पर पुतला दहन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं का भारी हुजूम शहर के थाना चौक पर इकट्ठा हुआ। वहां से कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च की शक्ल में सुभाष चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ तख्तियां थीं और युवाओं के भविष्य की रक्षा की मांग बुलंद की जा रही थी।

सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि देश की इतनी बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में परीक्षा प्रणालियों में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे यह साफ है कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर रत्ती भर भी गंभीर नहीं है। दिन-रात मेहनत करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं के सपनों के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

इसके साथ ही नेताओं ने देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि आज बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। इस बड़े विरोध प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, बरतू करमाली, विजय राम, साजिद आलम, पिंकी बेसरा, रेशमा खातून और मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता शामिल थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram