Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मॉक ड्रिल और अंधेरा: पटना के मुसल्लेपुर हाट में सरेआम ह’त्या, इलाके में भारी दहशत!
Bihar

मॉक ड्रिल और अंधेरा: पटना के मुसल्लेपुर हाट में सरेआम ह’त्या, इलाके में भारी दहशत!

राजधानी पटना के मुसल्लेपुर हाट में सिविल डिफेंस के ब्लैक आउट पूर्वाभ्यास के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
By Samsul HaqueMay 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के व्यस्त मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब शहर में सिविल डिफेंस द्वारा ‘ब्लैक आउट’ (अंधेरा करने) का मॉक ड्रिल यानी पूर्वाभ्यास चल रहा था।

जैसे ही गोलीबारी हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन आनन-फानन में घायल कारोबारी को अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी 35 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो नेपाली साव के पुत्र थे। पिंटू मुसल्लेपुर हाट में ही मसालों का थोक कारोबार करते थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम नमूने एकत्र किए हैं।

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही मॉक ड्रिल के कारण शहर में अंधेरा हुआ, उन्होंने इसका फायदा उठाया और पिंटू कुमार को काफी करीब से गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह आपसी रंजिश है या रंगदारी, इसकी जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस मंडी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल है।

Read more: जमशेदपुर: टाटानगर में लोको पायलट की सरेआम ह’त्या, सीने में उतारी गोलियां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शाही लीची का इंतज़ार खत्म! लाल रंग से सजी मुजफ्फरपुर की मंडी, पर दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

May 15, 2026

सगाई के बाद शादी में हो रही थी देरी, प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर रचाई शादी!

May 15, 2026

वट सावित्री व्रत 2026: 16 मई को सजेगा सौभाग्य का दरबार, जानें शुभ मुहूर्त!

May 13, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

May 15, 2026

तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे

May 15, 2026

भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!

May 15, 2026

मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

May 15, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!
  • महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!
  • तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे
  • भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!
  • मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.