फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कपाली में गौ वंशीय पशु हत्या केस में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Kapali news: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओ.पी. क्षेत्र में पुलिस ने गौ वंशीय पशुओं की अवैध हत्या और पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डैमडुबी निवासी मो. शाहिद (36)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Kapali news: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओ.पी. क्षेत्र में पुलिस ने गौ वंशीय पशुओं की अवैध हत्या और पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डैमडुबी निवासी मो. शाहिद (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर चांडिल थाना में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा गौ वंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कपाली ओ.पी. पुलिस ने छापेमारी कर मो. शाहिद को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसके खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ भी की गई, जिसमें पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कपाली ओ.पी. प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता और अवैध पशु वध जैसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, जांच का दायरा बढ़ाया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram