Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”
India

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमंता बिस्वा सरमा को दोबारा असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके प्रशासनिक कौशल की सराहना की। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए दिग्गज नेताओं ने असम के स्वर्णिम भविष्य का भरोसा जताया।
Ashish SinghBy Ashish SinghMay 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमंता बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार असम के सीएम के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। गुवाहाटी में आयोजित ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं और हिमंता सरमा को राज्य के विकास के लिए एक ‘बेहतरीन प्रशासक’ करार दिया।

“असम के लिए शानदार दिन”

पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “असम के लिए एक शानदार दिन। लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार ने सत्ता संभाली है। हिमंता बिस्वा सरमा जी को बधाई। उन्होंने एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं। उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।” इसके साथ ही पीएम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग को भी शुभकामनाएं दीं।

नितिन गडकरी का 2 लाख करोड़ का वादा

समारोह में शामिल हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम के लिए बड़े निवेश का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि असम की जनता का जनादेश पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वास का प्रतीक है। गडकरी ने घोषणा की कि उनके विभाग की ओर से लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जो असम को एक प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

रक्षा मंत्री ने जताया भरोसा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिमंता सरमा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में असम समावेशी उन्नति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कामना की कि सरमा का यह कार्यकाल राज्य के लिए परिवर्तनकारी साबित हो।

इतिहास के पन्नों में हिमंता सरमा

हिमंता बिस्वा सरमा असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो बार सीएम पद की शपथ ली है। इस भव्य समारोह के साक्षी गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कई राज्यों के सीएम और दिग्गज नेता बने।

Read more: असम में हिमंता युग: लगातार दूसरी बार संभाली राज्य की कमान; रचा इतिहास

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.