फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चाईबासा में अवैध शराब पर वार: भट्टी ध्वस्त, सवैया गिरफ्तार, 4 आरोपी फरार

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह गांव में शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामले में नामजद चार अन्य आरोपी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह गांव में शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मामले में नामजद चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों में श्याम सिंह मुंडा, बीरू मुंडा, रुई मुंडा और चंद्र मुंडा शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह कार्रवाई डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंझारी थाना पुलिस के सहयोग से की। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार अवैध शराब बरामद की गई।
अभियान के दौरान करीब 2000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि लगभग 90 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा एक दुकान से करीब साढ़े छह लीटर बियर भी बरामद की गई। शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी मौके से जब्त कर लिया गया।
उत्पाद विभाग ने इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram