फॉण्ट कनवर्टर NEW

सम्राट सरकार का कड़ा संदेश: बिहार में दरिंदों को नहीं मिलेगी पनाह, सीधे जेल की तैयारी

Patna: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा है कि बिहार में अब अपराधियों के मन में कानून का डर और पीड़ितों के मन में विश्वास पैदा करना सरकार

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा है कि बिहार में अब अपराधियों के मन में कानून का डर और पीड़ितों के मन में विश्वास पैदा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल ही में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

लापरवाही की कोई जगह नहीं

डॉ. प्रीति शेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए, जांच समय पर पूरी हो और दोषियों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार किया जाए। सरकार ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

सशक्त होगा सुरक्षा तंत्र

कानून-व्यवस्था को जमीन पर मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा तंत्र को और भी सशक्त किया जाएगा ताकि हर महिला और बच्ची खुद को सुरक्षित महसूस कर सके और समाज में एक भयमुक्त माहौल बने।

नारी सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रवक्ता ने आगे कहा कि एनडीए सरकार के लिए नारी सम्मान और उनकी सुरक्षा केवल शब्द नहीं बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के साथ सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। डॉ. प्रीति शेखर के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह निर्णय बिहार में सुशासन और संवेदनशील शासन व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। नारी शक्ति इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करती है और उन्हें विश्वास है कि अब अपराधियों के मन में कानून का असली खौफ पैदा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram