फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बयानबाज़ी तेज, महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण में विफल रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण में विफल रही है।
त्रिशानु राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोप भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर भाजपा ने इसके क्रियान्वयन को अनिश्चितकाल के लिए टालने का रास्ता बना लिया है, जो महिलाओं के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है। पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि भाजपा केवल घोषणा और प्रचार तक सीमित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए त्रिशानु राय ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है तो 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और पोषण जैसे मुद्दों पर अपनी उपलब्धियां स्पष्ट करनी चाहिए। केवल कानून का नाम लेकर महिलाओं को गुमराह करना उचित नहीं है।
त्रिशानु राय ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तावित मशाल जुलूस महज एक राजनीतिक दिखावा है, जिसका उद्देश्य जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं जागरूक हैं और इस तरह के प्रयासों को समझती हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के राजनीतिक छल को सफल नहीं होने देगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram