Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’
Jharkhand

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

रांची मौसम केंद्र ने झारखंड के पांच प्रमुख जिलों के लिए आपातकालीन रेड वार्निंग जारी की है। अगले दो से तीन घंटों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
Ashish SinghBy Ashish SinghApril 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। रांची मौसम केंद्र ने बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे इन इलाकों के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं, जहां मध्यम दर्जे की गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है।

रांची में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा!
रांची में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा!

तूफानी हवाओं और बिजली का खतरा— चेतावनी के मुताबिक, इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने (Lightning) की उच्च आशंका को देखते हुए किसानों, राहगीरों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने साफ निर्देश दिया है कि लोग पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें।

रांची में मोराबादी वेंडिंग जोन मार्केट के पास आंधी-तूफान से गिरा पेड़।
रांची में मोराबादी वेंडिंग जोन मार्केट के पास आंधी-तूफान से गिरा पेड़।

प्रशासनिक अपील और सुरक्षा निर्देश

  • अनावश्यक यात्रा से बचें: मौसम केंद्र ने लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो जाए, तब तक सफर करने से परहेज करें।

  • खुले स्थानों पर न जाएं: लोग अपने खेतों, छतों या किसी भी खुले स्थान पर जाने से बचें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

  • प्रशासन अलर्ट पर: पिछले कुछ दिनों से हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच यह ‘रेड वार्निंग’ स्थानीय प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

झारखंड के इन जिलों में रहने वाले नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें और सावधानी बरतें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.