Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ममता का गला घोंटा : रांची में गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर की मां की हत्या
#Trending

ममता का गला घोंटा : रांची में गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर की मां की हत्या

By Muzaffar HussainApril 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: राजधानी के डोरंडा इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मां ने जिस बेटी को गोद लेकर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इस पूरे कत्ल को ‘हादसा’ दिखाने की ऐसी साजिश रची गई कि एक बार को पुलिस भी चकमा खा जाए।

बाथरूम में गिरने की झूठी कहानी और जल्दबाजी में जनाजा

घटना की शुरुआत 25 अप्रैल को हुई, जब नाहिद परवीन नामक विधवा महिला की मौत की खबर फैली। परिजनों को बताया गया कि नाहिद बाथरूम में गिर गई थीं और चोट लगने से उनकी जान चली गई। आनन-फानन में अगले ही दिन 26 अप्रैल को शव को दफना भी दिया गया। लेकिन शक की सुई तब घूमी जब मृतका के एक रिश्तेदार मोहम्मद हलीम ने शरीर पर दिखे चोट के निशानों का जिक्र करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कब्र से निकला मौत का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने प्रशासन की मौजूदगी में 28 अप्रैल को शव को कब्र से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया; यह कोई हादसा नहीं बल्कि दम घुटने से हुई हत्या थी। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान जब मृतका की नाबालिग दत्तक पुत्री से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पेंशन, प्यार और पैसा : हत्या की असल वजह

जांच में पता चला कि नाहिद परवीन अकेली रहती थीं और उन्हें पेंशन मिलती थी। उनकी कोई अपनी संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस बच्ची को गोद लिया था। लेकिन यह बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के प्यार में इस कदर अंधी थी कि वह अपनी मां की पेंशन के पैसे प्रेमी पर उड़ाने लगी। जब मां ने इसका विरोध किया और प्रेमी से शादी करने से मना किया, तो बेटी ने रास्ते से कांटा हटाने का फैसला कर लिया।

तकिए से दबाया दम, मिटाए सबूत

24 अप्रैल की रात बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज और उसके साथी समीर खान के साथ मिलकर सोते समय नाहिद परवीन का तकिए से मुंह दबाकर कत्ल कर दिया। सबूत मिटाने के लिए घर की सफाई की गई और खून से सनी बेडशीट छिपाई गई, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों (जो बिहार के गया के रहने वाले हैं) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को प्रोबेशन होम भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.