फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

विकास की रेस में रामगढ़ सबसे आगे, मिला ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार’

रामगढ़/रांची: रामगढ़ जिले ने पंचायत सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे झारखंड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ के तहत रामगढ़ को पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रामगढ़/रांची: रामगढ़ जिले ने पंचायत सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे झारखंड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ के तहत रामगढ़ को पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह के दौरान जिले को विभिन्न श्रेणियों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

टीम वर्क का दिखा सुखद परिणाम

जिले की ओर से जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। इस बड़ी जीत पर रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय जिले की पूरी टीम को दिया है। उन्होंने पूर्व उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, डीडीसी आशीष अग्रवाल और तमाम प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बेहतर समन्वय और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

किस श्रेणी में किसने मारी बाजी?

वर्ष 2024-25 के दौरान रामगढ़ की पंचायतों ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया। पुरस्कारों की फेहरिस्त काफी लंबी और प्रभावशाली है:

  • उत्कृष्ट जिला परिषद: रामगढ़ जिला परिषद को पूरे राज्य में प्रथम स्थान मिला।

  • पंचायत समिति: दुलमी पंचायत समिति ने ‘उत्कृष्ट पंचायत समिति’ श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, वहीं गोला पंचायत समिति ने ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति’ श्रेणी में नंबर-1 का खिताब जीता।

  • ग्राम पंचायत: उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी में गोला के बरियातू को चौथा स्थान मिला। वहीं, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी में कोराम्बे (गोला) 17वें स्थान पर रही।

  • ग्राम सभा: श्रेष्ठ ग्राम सभा श्रेणी में पतरातू के कंडेर को 31वां और दुलमी के इचातु को 32वां स्थान प्राप्त हुआ।

प्रेरणा बनेगा यह सम्मान

रामगढ़ की इस सफलता को झारखंड में पंचायत सशक्तिकरण के एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस जीत से जिले की अन्य पंचायतों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने में नई ऊर्जा मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram