फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिजली सब स्टेशन में कारतूस के साथ मिला PLFI का लिफाफा, पुलिस अलर्ट

रांची: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बिजली सब स्टेशन परिसर में एक कारतूस के साथ बंधा संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ। इस लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का नाम काले अक्षरों में लिखा था, जबकि लाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बिजली सब स्टेशन परिसर में एक कारतूस के साथ बंधा संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ। इस लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का नाम काले अक्षरों में लिखा था, जबकि लाल स्याही से ‘लाल सलाम’ और ‘जरूरी सूचना’ अंकित थी। 315 बोर की जिंदा गोली को धागे के सहारे लिफाफे से बांधकर फेंका गया था।

बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद धुर्वा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मामला काफी गंभीर लगा, लेकिन जब पुलिस ने सूखे हुए लिफाफे को खोलकर देखा, तो उसमें किसी उग्रवादी धमकी के बजाय केवल एक स्थानीय व्यक्ति का नाम लिखा हुआ मिला।

पुलिस ने जब उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया, तो उसने इस घटना में अपनी किसी भी भूमिका से साफ इनकार किया। डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला किसी आपसी रंजिश को उग्रवादी रंग देकर डराने की कोशिश लग रहा है। पुलिस अब इस कोण से जांच कर रही है कि क्या बिजली बिल विवाद या किसी व्यक्तिगत विवाद के कारण किसी ने दहशत फैलाने के लिए यह हथकंडा अपनाया है। फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और शरारती तत्वों की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram