फॉण्ट कनवर्टर NEW

धुर्वा डैम सनसनी : तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची: राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धुर्वा डैम से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह जब डैम के पानी में एक शव को तैरते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धुर्वा डैम से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह जब डैम के पानी में एक शव को तैरते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि

पुलिस जांच में मृतक की पहचान सैयम अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सैयम वर्तमान में रांची के लेक रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। वह रांची में रहकर क्या करता था और किन परिस्थितियों में धुर्वा डैम पहुंचा, पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

आत्महत्या या कुछ और

पुलिस अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि यह मामला खुदकुशी (Suicide) का हो सकता है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस लेक रोड स्थित उसके कमरे की भी जांच कर रही है ताकि कोई सुसाइड नोट या सुराग मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram