फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची, धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

रांची: झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को निशाना बनाने की डरावनी कोशिश सामने आई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वहां मौजूद कर्मचारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को निशाना बनाने की डरावनी कोशिश सामने आई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस का सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें और डॉग स्क्वाड अदालत पहुंचे और चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। फिलहाल, कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को कई गुना बढ़ा दिया गया है और आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है।

तीन जिलों में एक साथ धमकी

चौंकाने वाली बात यह है कि यह धमकी सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रही। सोमवार को राज्य के तीन प्रमुख जिलों रांची, धनबाद और साहिबगंज के सिविल कोर्ट को एक ही दिन बम से उड़ाने के ईमेल भेजे गए। पुलिस की साइबर सेल अब उस ईमेल आईडी और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है, जिसके जरिए यह खौफनाक संदेश भेजा गया है। हालांकि पुलिस इसे शरारत और दहशत फैलाने की कोशिश भी मान रही है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram