Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»नालंदा में शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 9 श्रद्धालु मरे, CM नीतीश ने 6 लाख मुआवजा!
Bihar

नालंदा में शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 9 श्रद्धालु मरे, CM नीतीश ने 6 लाख मुआवजा!

नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भारी भीड़ व अव्यवस्था से भगदड़—9 मौतें (मुख्यतः महिलाएं), कई घायल। नीतीश सरकार ने 6 लाख मुआवजा घोषित, जांच शुरू।
By Samsul HaqueMarch 31, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Naland, Bihar: बिहार के नालंदा जिले से शीतला अष्टमी के अवसर पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार को मघड़ा गांव स्थित माता शीतला मंदिर में भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतला अष्टमी के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, मंदिर परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनती चली गई। इसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में महिलाएं, दो की पहचान

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। अब तक दो मृतकों की पहचान सकुंट बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50 वर्ष) और मथुरापुर (नूरसराय) निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि शीतला अष्टमी जैसे बड़े पर्व के बावजूद पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई थी और न ही भीड़ नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था की गई थी।

नीतीश सरकार का मुआवजा व बयान

लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते, तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि मघड़ा गांव बिहारशरीफ से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है। शीतला अष्टमी के दिन यहां विशेष धार्मिक परंपराओं के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले तैयार किया गया ठंडा भोजन माता को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। भीड़ के कारण हर साल यहां सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती बनी रहती है।

Read more: भावुक हुए नितिन नवीन: विधायक पद छोड़ा, बांकीपुर से अटूट रिश्ता!

घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया। विजय चौधरी ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सीएम नीतीश लगातार इस घटना की जानकारी ले रहे हैं। विजय चौधरी ने बताया कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सरकार घायलों को इलाज की सुविधा देगी। घायलों का इलाज सरकारी खर्चे पर होगा। साथ ही विजय चौधरी ने ऐलान किया कि नीतीश सरकार ने भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के आश्रितों को 6-6 लाख रुपए मुआवजा देगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.