फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक नियुक्ति स्थगित, स्थानीय को नहीं मिल रहा था मौका

रांची। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्यभर के विश्वविद्यालय में हो रहे नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक नियुक्ति को स्थगित कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव ने इस संबंध में राज्य के कुल 10 विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र प्रेषित कर तत्काल प्रभाव

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्यभर के विश्वविद्यालय में हो रहे नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक नियुक्ति को स्थगित कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव ने इस संबंध में राज्य के कुल 10 विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र प्रेषित कर तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया है। श्री यादव ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि रांची विश्वविद्यालय में हाे रही नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में विसंगतियां उत्पन्न हुुई हैं। मेधा सूची में स्थानीय अभ्यर्थियों को समुचित अनुपात मेंं प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, इसलिए उच्च शिक्षा निदेशालय के पत्रांक 285 दिनांक 22 फरवरी 2024 के द्वारा की जा रही सभी नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी जाए। श्री यादव के निर्देश के बाद पत्रांक 285 दिनांक 22 फरवरी 2024 के द्वारा अब तक ली गई अथवा ली जा रही राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय की नियुक्ति रद्द हो गई है। गौरतलब हो कि अधिकत्तर विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी नहींं थी और अभ्यर्थी लगातार नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर रहे थे। सबसे अधिक गड़बड़ी की शिकायत राजधानी स्थित रांची विश्वविद्यालय से मिल रही थी। इस गड़बड़ी का आरोप सर्वप्रथम झामुमाे नेता डॉ मुजफ्फर हुसैन ने लगाया था और नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने मामले काे लेकर संज्ञान लिया और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति काे घेरा। वहीं, NSUI के राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने मामले को लेकर कई बार आंदोलन किया। उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपा और नियुक्ति JPSC नियमावली से कराने का आग्रह किया। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजित कुमार सिन्हा काे भी ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। मांग नहीं माने जाने पर संगठन ने कुलपति का पुतला भी फूंका। बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया नहीं रोके जाने पर श्री अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया और नियुक्ति रद्द करने की मांग की थी।

इधर, नियुक्ति रद्द होने से राज्य के आदिवासी-मूलवासी अभ्यर्थियाें में खुशी की लहर है। उन्हाेंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार को बधाई दी है।

इन विश्वविद्यालय के कुुलसचिव को भेजा गया पत्र

  • रांची विश्वविद्यालय, रांची
  • विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
  • कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
  • सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका
  • नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामूू
  • बिनाेद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद
  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची
  • झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची
  • झारखंड प्रौद्याेेगिकी विश्वविद्यालय, रांची
  • जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Advertisement

Advertisement