फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चांडिल में मौत का तांडव: बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, महिला की दर्दनाक मौत

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालावती देवी (47) अपने बेटे मटन कुमार और बहू ज्योत्सना कुमारी के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान घोड़ालिंग की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

इस भयावह हादसे में कालावती देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram