फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिदगोड़ा में चोरों के हौसले बुलंद: बंद क्वार्टर का ताला तोड़ उड़ा ले गए स्कूटी

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड में सोमवार की रात चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाते हुए स्कूटी की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रो-रो रोड निवासी अभय सिंह अपने घर

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड में सोमवार की रात चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाते हुए स्कूटी की चोरी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार रो-रो रोड निवासी अभय सिंह अपने घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उनके क्वार्टर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। घर के आंगन में खड़ी स्कूटी पर नजर पड़ते ही चोर उसे लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब अभय सिंह वापस अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच करने पर आंगन में खड़ी स्कूटी गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिदगोड़ा थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram