फॉण्ट कनवर्टर NEW

कब्ज और गैस से परेशान? उदराकर्षणासन से पाएं राहत

Health Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में योग एक आसान और प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आता है। इन्हीं

अपनी भाषा में पढ़ें

Health Desk:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में योग एक आसान और प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आता है। इन्हीं योगासन में से एक है उदराकर्षणासन, जिसे पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

इस आसन का नाम ही इसके काम को बताता है। ‘उदर’ यानी पेट और ‘आकर्षण’ यानी खींचना। इस अभ्यास में पेट के हिस्से पर हल्का दबाव और खिंचाव पड़ता है, जिससे पाचन अंग सक्रिय होते हैं। गैस और पेट फूलने की समस्या में यह विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है।

आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अभ्यास से कब्ज में राहत मिल सकती है। निचले पेट और कमर के हिस्से में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे भारीपन और सूजन कम होती है। कुछ लोगों को यह आसन करने के बाद शरीर हल्का और ऊर्जा से भरा महसूस होता है।

इसे करना भी ज्यादा कठिन नहीं है। सबसे पहले योग मैट पर उकड़ू बैठ जाएं और पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। हथेलियों को घुटनों पर टिकाएं और गहरी सांस बाहर छोड़ें। फिर एक घुटने को सामने जमीन पर टिकाकर धड़ को विपरीत दिशा में मोड़ें। जितना सहज लगे उतना ही मोड़ें, जोर न लगाएं। फिर दूसरी ओर यही प्रक्रिया दोहराएं।

रोजाना 5 से 10 मिनट का अभ्यास काफी है। लेकिन अगर किसी को पेट का अल्सर, हर्निया, गंभीर कमर दर्द या हाल ही में सर्जरी हुई हो, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

छोटी-सी दिनचर्या में यह बदलाव आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। नियमितता ही इसका असली फायदा दिलाती है।

Read more: मजबूत रीढ़ और शांत मन के लिए रोज करें पादहस्तासन, जानें सही विधि

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram