फॉण्ट कनवर्टर NEW

BAU में जुटेगा प्रदेश भर के किसानों का कारवां, किसानों को मिलेगी ‘ग्रांट’ की शक्ति

रांची: झारखंड के कृषि क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा 27 फरवरी 2026 को रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में ‘राज्य स्तरीय Grant to FPO कर्मशाला-2026’

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के कृषि क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा 27 फरवरी 2026 को रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में ‘राज्य स्तरीय Grant to FPO कर्मशाला-2026’ का आयोजन किया गया है।

किसानों और FPO के लिए क्यों है खास

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को सरकारी अनुदान (Grant) और तकनीकी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। बिरसा कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे छोटे किसान संगठित होकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

  • समय: सुबह 9:00 बजे से

  • स्थान: बिरसा कृषि महाविद्यालय सभागार, BAU, कांके, राँची।

इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश भर से प्रगतिशील किसान, FPO प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे। विभाग ने इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती और बेहतर बाजार कनेक्टिविटी के गुर सिखाने की योजना बनाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram