Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»विकास और स्वावलंबन का ₹1.58 लाख करोड़ का ‘अबुआ बजट’, खुलेंगे यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज
#Trending

विकास और स्वावलंबन का ₹1.58 लाख करोड़ का ‘अबुआ बजट’, खुलेंगे यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज

By Muzaffar HussainFebruary 24, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को राज्य का वित्तीय भविष्य सदन के पटल पर रखा गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया। पिछले वर्ष (1,45,400 करोड़) के मुकाबले यह बजट करीब 9 प्रतिशत अधिक है। ‘अबुआ दिशोम’ नाम दिए गए इस बजट में सरकार ने सामाजिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता की धुरी बनाया है।

भावुक क्षण और गुरुजी को समर्पण

बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने इस बजट को अपने ‘गुरुजी’ को समर्पित करते हुए कहा, “आज दिशोम गुरु की कमी खल रही है। किसी के पैरों पर गिरकर कुछ पाने से बेहतर है, अपने पैरों पर चलकर कामयाबी हासिल करना।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट राज्य के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की एक ईमानदार कोशिश है।

स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांतिकारी कदम

बजट की सबसे बड़ी घोषणा स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर रही। सरकार ने राज्य में मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाने का खाका खींचा है:

  • PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज: प्रथम चरण में धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और खूंटी के सदर अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। दूसरे चरण में साहिबगंज और सरायकेला का चयन किया गया है।

  • MBBS सीटें: सरकार ने आगामी चार वर्षों में राज्य में एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

  • नई यूनिवर्सिटी: शिक्षा के विस्तार के लिए चतरा में ‘डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जाएगी।

केंद्र से बकाया और आत्मनिर्भरता का संकल्प

वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर हिस्सेदारी और अनुदान के मद में राज्य को मिलने वाले लगभग 16 हजार करोड़ रुपये अब तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि ‘जी रामजी योजना’ से राज्य पर सालाना 5 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा, लेकिन झारखंड अपने सीमित संसाधनों और मजबूत ग्राम सभाओं के बल पर विकास की गति को थमने नहीं देगा।

सामाजिक सुरक्षा और जेंडर फोकस

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री की पत्नी ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर सदन के लिए विदा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखेगा। वित्त मंत्री ने भी अपने भाषण में गरीबी उन्मूलन और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देने की बात कही। बजट का बड़ा हिस्सा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है, जिससे समावेशी विकास को गति मिलेगी। कुल मिलाकर, राधाकृष्ण किशोर का यह दूसरा बजट झारखंड को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य ढांचे को ग्रामीण इलाकों तक मजबूती से पहुंचाने की एक महत्वाकांक्षी योजना दिखाई देती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.