फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोरहाबादी से कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, आधी रात को उपायुक्त ने परखीं तैयारियां

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 का काउंटडाउन खत्म होने को है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रांची जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रांची नगर निगम के 53 वार्डों और बुंडू नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 का काउंटडाउन खत्म होने को है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रांची जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रांची नगर निगम के 53 वार्डों और बुंडू नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 22 फरवरी को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

आधी रात को एक्शन में दिखे उपायुक्त

तैयारियों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार देर रात खुद मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने डिस्पैच सेंटर की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों का अक्षरशः पालन हो और मतदान कर्मियों को सामग्री प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

सुरक्षा और सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम

डिस्पैच सेंटर पर बैलेट पेपर, सुरक्षा उपकरण और जरूरी रिकॉर्ड्स के साथ-साथ मतदान कर्मियों के लिए पेयजल, लाइट और बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन और उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर वाहनों के रूट चार्ट तक, सब कुछ उच्च स्तरीय निगरानी में तय किया गया है।

कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा ‘लोकतंत्र का पर्व’

रांची नगर निगम के कुल 909 मतदान केंद्रों पर 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने आम जनता, प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए प्रशासन ने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) भी जारी किया है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब गेंद मतदाताओं के पाले में है, जिन्हें कल अपनी शहर की सरकार चुननी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram