अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Mazgaon news: प्रखंड कार्यालय सभागार में 19 फरवरी 2026 को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में बागवानी सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बागवानी सखी सदस्यों को मोबाइल एप के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की निगरानी और विवरण प्रविष्टि की जानकारी देना था।
प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने बागवानी सखी सदस्यों को मोबाइल एप पर एबीसीडी निगरानी प्रपत्र की प्रविष्टि, अभिसरण से संबंधित जानकारी तथा स्वालेखा पोर्टल पर विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। सदस्यों को व्यावहारिक रूप से मोबाइल एप में जानकारी अपलोड कराई गई, ताकि वे क्षेत्र में कार्य के दौरान सही ढंग से डाटा प्रविष्टि कर सकें।
कार्यक्रम में कुल 39 बागवानी सखी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, जिला समन्वयक, क्षेत्रीय प्रशिक्षण समन्वयक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सामुदायिक समन्वयक तथा आईपीआरपी भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समय पर प्रतिवेदन तैयार करने और डिजिटल माध्यम से निगरानी प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत में प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से संबंधित सुझाव भी लिए गए।

