फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेमरा की मिट्टी में अपनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को अपनी व्यस्तताओं से समय निकालकर रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। गांव की पगडंडियों पर कदम रखते ही माहौल उत्सव जैसा हो गया। मुख्यमंत्री का अपने गांव आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को अपनी व्यस्तताओं से समय निकालकर रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। गांव की पगडंडियों पर कदम रखते ही माहौल उत्सव जैसा हो गया। मुख्यमंत्री का अपने गांव आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

नेमरा की मिट्टी से मुख्यमंत्री का गहरा जुड़ाव रहा है और यही कारण है कि वहां के ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपने चहेते नेता का हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एक ‘सामाजिक सद्भाव बैठक’ में भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर सामाजिक एकजुटता और विकास पर चर्चा की। बिना किसी तामझाम के, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर यह संदेश दिया कि वे आज भी अपनी जड़ों और गांव की परंपराओं के प्रति उतने ही समर्पित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram