Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»शंघाई में खौफनाक मंजर: अचानक धंसी सड़क, बना 20 मीटर चौड़ा गहरा गड्ढा
World

शंघाई में खौफनाक मंजर: अचानक धंसी सड़क, बना 20 मीटर चौड़ा गहरा गड्ढा

शंघाई के मिनहांग डिस्ट्रिक्ट में मुख्य पाइपलाइन फटने से मिट्टी धंसी; व्यस्त किक्सिन रोड पर बना विशाल गड्ढा, पास की इमारतों पर भी मंडराया खतरा।
By Samsul HaqueFebruary 13, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Shanghai, (China): चीन के प्रमुख महानगर शंघाई में एक व्यस्त सड़क के अचानक धंस जाने से हड़कंप मच गया। यह घटना मिनहांग डिस्ट्रिक्ट स्थित किक्सिन रोड के पास हुई, जहां सड़क की ऊपरी सतह देखते ही देखते 10 से 20 मीटर चौड़े विशाल गड्ढे में तब्दील हो गई। यह पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसे देखकर इलाके के लोग दहशत में हैं।

पाइपलाइन फटना बना हादसे की वजह

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले ही इलाके में पानी के रिसाव (Leakage) की शिकायतें मिल रही थीं। 11 फरवरी को निर्माण एजेंसियों ने जमीन के नीचे पानी के रिसाव की पहचान भी की थी और इस पर नजर रखी जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि मुख्य पानी की पाइपलाइन फटने के कारण जमीन के नीचे की मिट्टी बह गई और आधार कमजोर हो गया, जिससे सड़क अचानक बैठ गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सड़क धंसने के प्रभाव से आसपास की कुछ इमारतों में दरारें जरूर देखी गई हैं।

रेलवे निर्माण कार्य और मरम्मत की चुनौती

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, उसके ठीक पास रेलवे लाइन निर्माण का काम चल रहा था। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी ‘चाईना रेलवे टनल ब्यूरो’ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आपातकालीन मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। भारी मशीनों के जरिए गड्ढे को भरने और जमीन को स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गड्ढे के भीतर से अब भी पानी का तेज बहाव दिख रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : जमशेदपुर में सड़क धंसी, ट्रक समा जाए ऐसा गड्ढा! चंडीनगर रोड पूरी तरह बंद

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है। साथ ही, विशेषज्ञों की एक टीम आसपास की इमारतों की मजबूती की जांच कर रही है ताकि किसी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.