फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रघुनाथपुर चौक पर तेज रफ्तार ने ली जान

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चौक के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कुकड़ू प्रखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चौक के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान कुकड़ू प्रखंड के दारुदा गांव निवासी बाबलु माहतो के रूप में हुई है। वह हलधर महतो के पुत्र थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बाबलु माहतो किसी काम से रघुनाथपुर चौक की ओर आए थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही निमडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram