Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा उलटफेर : 16 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग
#Trending

झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा उलटफेर : 16 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग

By Muzaffar HussainFebruary 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिवों की तैनाती

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अब राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का नया सचिव बनाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की कमान विप्रा भाल को सौंपी गई है, जबकि मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग के अबु इमरान अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

प्रमंडलीय आयुक्तों के बदले चेहरे

प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के कई प्रमंडलों में नए आयुक्तों की नियुक्ति हुई है:

  • मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर का आयुक्त बनाया गया है।

  • संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

  • कुमुद सहाय को पलामू का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

  • रवि रंजन कुमार अब कोल्हान प्रमंडल के नए आयुक्त होंगे।

अतिरिक्त प्रभार और अन्य नियुक्तियां

योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह अब महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। संदीप सिंह को नया श्रमायुक्त और घोलप रमेश गोरख को नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है। शशि रंजन को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाने के साथ-साथ जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तबादले की सूची देखने  के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Notification-773 dt 11.02.2026 – IAS Transfer posting

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.