फॉण्ट कनवर्टर NEW

बनारी बस स्टैंड शौचालय वर्षों से बंद, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

Bishanpur, (Gumla): बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनारी बस स्टैंड के समीप नेतरहाट रोड पर बना सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से तैयार होने के बावजूद अब तक बंद पड़ा है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bishanpur, (Gumla): बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनारी बस स्टैंड के समीप नेतरहाट रोड पर बना सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से तैयार होने के बावजूद अब तक बंद पड़ा है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में यात्री, छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं ग्रामीण आवागमन करते हैं। बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थल पर शौचालय बंद रहने से लोगों को खुले में शौच या अन्य असुविधाजनक विकल्पों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय का निर्माण स्वच्छता अभियान के तहत कराया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी उसका उद्घाटन नहीं हो सका। भवन उपयोग के अभाव में जर्जर होने लगा है और आसपास गंदगी भी बढ़ रही है।

हैरानी की बात यह है कि इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी अब तक कोई स्पष्ट बयान या पहल सामने नहीं आई है। जनता का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को इस मूलभूत समस्या पर संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से बात करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने प्रखंड प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय का उद्घाटन कर उसे आम जनता के उपयोग के लिए खोला जाए। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर शीघ्र पहल करेंगे, ताकि यात्रियों को बुनियादी सुविधा मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram