अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Lohardaga: लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड अंतर्गत सिरम पंचायत के सरजू पावा गांव निवासी ललित उरांव (25 वर्ष) की बीते वर्ष 14 मार्च 2024 को देवदरिया में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
दुर्घटना के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच प्रधानमंत्री सड़क सुरक्षा बीमा योजना के तहत दिवंगत ललित उरांव की पत्नी विनीता देवी, निवासी— ग्राम अम्बापावा, पंचायत सिरम, पोस्ट मक्का, जिला लोहरदगा यह दूसरी बार प्रधानमंत्री सड़क सुरक्षा के तहत लाभुक को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का बीमा दावा राशि प्रदान की गई। ज्ञात हो कि बिगत एक माह पूर्व में भी रु 2,00,000 (दो लाख रुपये)जीवन जयोति बीमा के तहत इसी लाभार्ती को मिला था यह भुगतान बैंक ऑफ इंडिया, पेशरार शाखा के शाखा प्रबंधक एस. एस. होरो, उप-प्रबंधक रोहित कुजूर, कैशियर सुशील कुमार एवं बीसी लाजवंती देवी सिरम की पहल और निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया।
गरीब एवं शोकग्रस्त परिवार को समय पर आर्थिक सहायता मिलना सभी के लिए राहत की बात रही। मौके पर शाखा प्रबंधक एस. एस. होरो ने कहा कि हम सभी खाताधारकों से आग्रह करते हैं कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से उपलब्ध बीमा योजनाओं में अवश्य नामांकन कराएं। इससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सकता है।इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी बिनदेश्वर यादव, संजय कुमार प्रसाद सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

