फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में आधी रात तांडव: पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची का कचहरी चौक सोमवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि पुलिस को आत्मरक्षा में नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस पूरी घटना की शुरुआत ट्रांसजेंडर समुदाय के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची का कचहरी चौक सोमवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि पुलिस को आत्मरक्षा में नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस पूरी घटना की शुरुआत ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ बेरहमी से की गई मारपीट से हुई, जिसमें पीड़ित का पैर टूट गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जब कोतवाली थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिसकर्मियों पर ही अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस जानलेवा हमले में कोतवाली डीएसपी समेत कई जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, इस्तियाख और गुलफाम नाम के दो युवकों ने न केवल हिंसा की, बल्कि इससे पहले अपनी कार से एक अन्य युवक को रौंद दिया था और उसे घायल अवस्था में ही गाड़ी में डालकर रात भर शहर में घुमाते रहे।

इस खबर को भी पढ़ें : शौचालय के नीचे छिपा था मौत का जखीरा, रांची में अवैध हथियारों के काले कारोबार का पर्दाफाश

जब कचहरी चौक पर पुलिस ने इन्हें घेरने की कोशिश की, तो आरोपियों ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्कॉर्पियो के टायर को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई नौ गोलियों में से एक आरोपी इस्तियाख को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस पर हमला करने और आम नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram