फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कुख्यात अपराधियों की जुटी थी महफिल? पुलिस ने घेरा ‘लूप बार’, हुई सघन तलाशी

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ‘लूप बार’ में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी संख्या में पुलिस बल ने बार को चारों तरफ से घेर लिया। SSP राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद हुई इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ‘लूप बार’ में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी संख्या में पुलिस बल ने बार को चारों तरफ से घेर लिया। SSP राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद हुई इस अचानक छापेमारी ने शहर के अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

SSP के निर्देश पर ‘मिशन मोड’ में दिखी पुलिस

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि शहर के कुछ नामी अपराधी इस बार में बैठकर किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा खुद कमान संभालने पहुँचे। उनके नेतृत्व में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन सहित लालपुर, सदर और लोअर बाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से ‘लूप बार’ पर धावा बोल दिया।

चप्पे-चप्पे की खाक छानी, पार्किंग से केबिन तक रेड

छापेमारी के दौरान पुलिस ने किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। बार के भीतर मौजूद हर शख्स की तलाशी ली गई और उनके आईडी कार्ड की जाँच की गई। पुलिस टीम ने बार के वीआईपी केबिन, काउंटर और पार्किंग एरिया की भी बारीकी से तलाशी ली ताकि छिपे हुए हथियार या नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके। संदिग्धों के रिकॉर्ड का मिलान सीधे पुलिस डेटाबेस से किया जा रहा है।

अपराधियों को सीधी चेतावनी

सिटी एसपी ने स्पष्ट किया है कि शहर के बार और क्लबों को अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा। पुलिस का यह एक्शन उन असामाजिक तत्वों के लिए एक कड़ा संदेश है जो शहर की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है और पुलिस की कई टीमें संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

इस खबर को भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर ‘पीला पंजा’ : अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram