फॉण्ट कनवर्टर NEW

शशि थरूर के बेटे ईशान की वॉशिंगटन पोस्ट से छुट्टी, 300 पत्रकार बाहर

Washington, (US): दुनिया के दिग्गज अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में मची छंटनी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खलबली मचा दी है। इस बड़ी कटौती की चपेट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और प्रसिद्ध पत्रकार ईशान थरूर भी आ गए हैं। ईशान ने खुद सोशल

अपनी भाषा में पढ़ें

Washington, (US): दुनिया के दिग्गज अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में मची छंटनी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खलबली मचा दी है। इस बड़ी कटौती की चपेट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और प्रसिद्ध पत्रकार ईशान थरूर भी आ गए हैं। ईशान ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे पत्रकारिता के लिए एक ‘विनाशकारी’ दिन बताया है।

300 से अधिक की गई नौकरी

संस्थान ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान इंटरनेशनल ब्यूरो और स्पोर्ट्स डेस्क को हुआ है। ईशान ने खाली न्यूज़ रूम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि पिछले 12 वर्षों से दुनिया भर की खबरों को कवर करने वाली टीम को अचानक हटाना मर्माहत करने वाला है।

जेफ बेजोस की आलोचना

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली के ब्यूरो चीफ और मध्य पूर्व के लगभग सभी संवाददाताओं को हटा दिया गया है। वॉशिंगटन पोस्ट गिल्ड ने इस फैसले के लिए मालिक जेफ बेजोस की कड़ी आलोचना की है। प्रबंधन का तर्क है कि डिजिटल तकनीक और दर्शकों की बदलती पसंद के कारण यह कदम उठाना जरूरी था, हालांकि जानकारों का मानना है कि इससे पत्रकारिता की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram