फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सरपंच बनने का खौफनाक जुनून: दो बच्चों की शर्त के लिए पिता ने बेटी को नहर में फेंका!

Nanded, (Maharashtra): महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Nanded, (Maharashtra): महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को डर था कि तीन बच्चे होने की वजह से वह ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा, इसलिए उसने एक बच्चे को ‘रास्ते से हटाने’ की खौफनाक साजिश रची।

तेलंगाना की नहर में फेंका, रची गुमशुदगी की साजिश

पुलिस के अनुसार, मुखेड तालुका के केरुड गांव का रहने वाला 28 वर्षीय आरोपी 29 जनवरी को अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में ले गया। वहां उसने मासूम को एक नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। आरोपी की योजना थी कि वह हत्या के बाद बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएगा, ताकि कानूनी रूप से उसके केवल दो बच्चे ही गिने जाएं।

सरपंच की ‘सलाह’ और फर्जी सर्टिफिकेट की कोशिश

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नांदेड़ में सैलून चलाता है और उसके दो बेटे और एक बेटी थी। सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने हेतु उसने पहले अपने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ करने के लिए पुणे नगर निगम के चक्कर काटे, लेकिन वहां असफल रहा। आरोप है कि गांव के मौजूदा सरपंच ने ही उसे ‘तीसरे बच्चे’ से छुटकारा पाने का सुझाव दिया था।

तस्वीर से हुई पहचान, सरपंच और पिता गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस को नहर में बच्ची का शव मिला, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। नांदेड़ के ग्रामीणों ने तस्वीर देखकर बच्ची की पहचान की। निजामाबाद पुलिस ने मुखेड का दौरा कर मामले की पुष्टि की और आरोपी पिता के साथ-साथ उसे उकसाने वाले मौजूदा सरपंच को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।

इस खबर को भी पढ़ें : रील के जुनून ने ली खौफनाक शक्ल, पत्नी ने काटी पति की जीभ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram