फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो में गंदगी पर बवाल, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर आजाद नगर क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम द्वारा नियुक्त सफाई ठेकेदार बबुआ

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर आजाद नगर क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम द्वारा नियुक्त सफाई ठेकेदार बबुआ झा जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं और तय संख्या से बहुत कम मजदूर लगाकर निगम की निधि का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे इलाके के लोग गंदगी और दुर्गंध झेलने को मजबूर हैं।

राय ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उन्होंने निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया था, जिसमें 50 के बजाय केवल 15 सफाईकर्मी काम करते पाए गए थे। उस समय आपत्ति जताने के बावजूद अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। हाल में प्रकाशित एक तस्वीर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है, इसलिए ठेकेदार की फर्म को काली सूची में डालने जैसी कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि संबंधित ठेकेदार पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी माने जाते हैं। साथ ही, कदमा क्षेत्र के एक अन्य सफाई ठेकेदार को लेकर लगाए गए राजनीतिक आरोपों को खारिज करते हुए राय ने स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति उनके जदयू में शामिल होने से कई वर्ष पहले से ही पार्टी में पदाधिकारी है, इसलिए किसी प्रकार के संरक्षण का सवाल नहीं उठता।

उन्होंने निगम प्रशासन से बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि मानगो क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram