फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेती से नवाचार तक: नोआमुंडी में टाटा स्टील की अनोखी प्रदर्शनी

Noamundi news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोआमुंडी में टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन की ओर से आयोजित 35वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को एमई स्कूल मैदान में हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटीरियल्स) संदीप कुमार और

अपनी भाषा में पढ़ें

Noamundi news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोआमुंडी में टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन की ओर से आयोजित 35वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को एमई स्कूल मैदान में हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटीरियल्स) संदीप कुमार और विशिष्ट अतिथि ज्योति कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ओएमक्यू डिवीजन के जनरल मैनेजर देवाशीष जेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को बागवानी और कृषि के प्रति जागरूक करने के साथ हरित एवं सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और नागरिकों को आधुनिक तकनीकों और नए प्रयोगों से जोड़ना है।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी स्टॉलों का भ्रमण कर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर टाटा स्टील के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, किसान और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

समारोह में प्रेरणा एवं स्पंदन महिला समिति की प्रेसिडेंट मधुस्मिता जेना, सीएचआरओ राजेश चिंतक तथा ओएमक्यू डिवीजन के चीफ माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट अवनीश कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शनी में इंस्टीट्यूशनल श्रेणी के अंतर्गत 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और कई नर्सरी संस्थान भाग ले रहे हैं, जहां आधुनिक बागवानी तकनीक, उन्नत बीज, सजावटी व उपयोगी पौधों की विविध किस्में और कृषि से जुड़े नवाचार प्रदर्शित किए गए हैं।

31 जनवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के दौरान फूलों और सब्जियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, रंगोली प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय प्रतिभाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी लोगों का विशेष आकर्षण बन रही हैं।

आयोजन के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने और कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram