Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»प्रसव के बाद कमजोरी दूर करें, ये 7 आहार देंगे अंदरूनी ताकत
Adda More..

प्रसव के बाद कमजोरी दूर करें, ये 7 आहार देंगे अंदरूनी ताकत

डिलीवरी के बाद मां के शरीर को खास पोषण की जरूरत होती है। सही देसी आहार न सिर्फ कमजोरी दूर करते हैं, बल्कि दूध उत्पादन और सेहत भी बेहतर बनाते हैं।
By Samsul HaqueJanuary 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: कहा जाता है कि बच्चे को जन्म देना मां के लिए नया जीवन शुरू करने जैसा होता है। प्रसव के बाद मां का शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थका हुआ होता है। ऐसे समय में अगर सही खानपान न लिया जाए, तो कमजोरी लंबे समय तक बनी रह सकती है।

अक्सर देखा जाता है कि नई माएं बच्चे की देखभाल में खुद के स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देती हैं, जबकि हकीकत यह है कि मां स्वस्थ रहेगी तभी बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हम बता रहे हैं ऐसे सात देसी आहार, जो प्रसव के बाद मां के भोजन में जरूर शामिल होने चाहिए।

सबसे पहले बात करें सौंठ की गोली की। सूखे अदरक से बनी ये गोलियां पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देती हैं। इन्हें खाने से कुछ समय पहले लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

दूसरा है चावल की मांड। इसमें पिपली, सौंठ और थोड़ा सा घी मिलाकर सेवन किया जाता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और शरीर को हल्का महसूस कराती है।

तीसरा महत्वपूर्ण आहार है शतावरी। इसे महिलाओं के लिए आयुर्वेद का वरदान कहा जाता है। यह डिलीवरी के बाद की कमजोरी को कम करती है और प्राकृतिक रूप से मां के दूध के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करती है।

चौथे नंबर पर आते हैं मेथी के लड्डू। प्रसव के बाद हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में मेथी के लड्डू ताकत देने के साथ शरीर के दर्द में भी राहत देते हैं।

पांचवां है गोंद के लड्डू। यह लगभग हर घर में प्रसव के बाद बनाए जाते हैं। दूध के साथ रोजाना गोंद के लड्डू खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

छठा आहार है हलीम के बीजों की खीर। पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज अंदरूनी ताकत बढ़ाते हैं। मखाने और सूखे मेवों के साथ बनी खीर शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करती है।

सातवां और आखिरी है तिल। तिल की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर के दर्द में राहत देता है। तिल की चटनी या लड्डू दोनों रूपों में इसे खाया जा सकता है।

सही आहार अपनाकर नई मां न सिर्फ खुद को मजबूत बना सकती है, बल्कि बच्चे की सेहत का भी बेहतर ख्याल रख सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.