Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा के ग्वाला पट्टी में मातम, जिम संचालक वतन यादव नहीं रहे
Jharkhand

चाईबासा के ग्वाला पट्टी में मातम, जिम संचालक वतन यादव नहीं रहे

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 28, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: शहर के ग्वाला पट्टी निवासी 36 वर्षीय जिम चालक सुनील कुमार यादव उर्फ वतन यादव का मंगलवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।

उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले वतन यादव के चले जाने से हर वर्ग के लोग गहरे दुख में हैं।

परिजनों के अनुसार, सुनील कुमार यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जमशेदपुर में चल रहा था, जहां डॉक्टर उमेश खान उनकी देखरेख कर रहे थे। बीती रात लगभग 2:00 बजे वे अपने निवास पर ही थे, तभी अचानक उनकी छाती में तेज दर्द उठा और वे बेचैन हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में डॉक्टर को घर बुलाया। डॉक्टर के पहुंचने के बाद जांच की गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुक जाना बताया गया है।

परिवार ने बताया कि सुनील कुमार यादव अपने पीछे लगभग 6 वर्षीय एक पुत्र को छोड़ गए हैं। परिवार पर इस दुखद घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन, रिश्तेदार और मित्र लगातार उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

मोहल्ले वासियों और मित्रों का कहना है कि वतन यादव हमेशा समाज के कार्यों में आगे रहते थे। वे बेहद मिलनसार, मृदुभाषी और मददगार स्वभाव के थे। किसी भी सामाजिक कार्य या जरूरतमंद की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनकी इसी छवि के कारण वे युवाओं और बुजुर्गों सभी के बीच लोकप्रिय थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई भी उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार में मोहल्ले वासी सहित शहर के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा का इस तरह असमय चले जाना बेहद मर्माहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि वतन यादव हमेशा समाज के लिए सक्रिय रहते थे और उनका जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

वतन यादव के असमय निधन से पूरा शहर शोकाकुल है और हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.