फॉण्ट कनवर्टर NEW

शर्म बनी मौत की वजह: 3 साल तक शरीर में ‘आईलाइनर’ लेकर घूमता रहा शख्स

Social News: विज्ञान और चिकित्सा जगत में कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो कल्पना से भी परे होते हैं। जापान से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 60 साल के व्यक्ति की मौत के बाद जब फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने उसके

अपनी भाषा में पढ़ें

Social News: विज्ञान और चिकित्सा जगत में कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो कल्पना से भी परे होते हैं। जापान से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 60 साल के व्यक्ति की मौत के बाद जब फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया, तो अंदर का नजारा देख उनकी आंखें फटी रह गईं। उस व्यक्ति के शरीर के मलाशय (Rectum) वाले हिस्से में एक ‘आईलाइनर’ फंसा हुआ था, जिसने समय के साथ एक जानलेवा पथरी का रूप ले लिया था।

पूरा मामला तब खुला जब उस व्यक्ति को घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल में दो दिनों तक चले इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों को शुरुआती जांच में कुछ समझ नहीं आया, क्योंकि मरने से पहले उसे भूख न लगने और पेट में असहनीय दर्द की शिकायत थी। जब फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्टों ने जांच शुरू की, तो उन्हें मलाशय के अंदर 9 सेंटीमीटर लंबा और 0.8 सेंटीमीटर चौड़ा एक एल्युमिनियम का आईलाइनर मिला। हैरानी की बात यह थी कि सालों तक शरीर के अंदर रहने के बावजूद उस पर ब्रांड का नाम साफ पढ़ा जा सकता था।

इस खबर को भी पढ़ें : डॉक्टरों की जगह AI चैटबॉट: अमेरिका में महंगी चिकित्सा सेवा से परेशान लोग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आईलाइनर मलाशय की दीवार को छेदते हुए मूत्राशय (Bladder) के पिछले हिस्से तक जा पहुँचा था। इस बाहरी वस्तु के कारण शरीर ने प्रतिक्रिया दी और आईलाइनर से सटकर एक विशालकाय पथरी बन गई। इसकी वजह से उस व्यक्ति की एक किडनी बुरी तरह सूज गई थी और शरीर के अंदर जहर फैल चुका था। विशेषज्ञों का मानना है कि अंगों के काम करना बंद करने (ऑर्गन फेलियर) और गंभीर किडनी इन्फेक्शन के कारण उसकी जान गई।

जापानी पुलिस और शोधकर्ताओं ने जब इस मामले की गहराई से जांच की, तो मृतक के निजी जीवन से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें भी सामने आईं। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति अक्सर महिलाओं के कपड़े पहनने का शौकीन था और उसके कमरे से कुछ यौन उपकरण भी मिले। माना जा रहा है कि यौन गतिविधियों के दौरान ही वह आईलाइनर सालों पहले उसके शरीर के अंदर गया होगा। लोकलाज और शर्म के कारण उसने तीन साल तक इस भयानक दर्द को सहन किया, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला एक गंभीर चेतावनी है कि शरीर के अंदरूनी हिस्सों के साथ किया गया कोई भी खतरनाक प्रयोग मौत का सबब बन सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram