फॉण्ट कनवर्टर NEW

पार्थ सारथी चटर्जी दोबारा चुने गए चेयरमैन, प्रचार रथ रवाना

Jamshedpur news: बंगीय उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मिलनी में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पार्थ सारथी चटर्जी को पुनः समिति का चेयरमैन चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए समर्थन दिया। पार्थ सारथी चटर्जी साउथ ईस्टर्न

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: बंगीय उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मिलनी में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पार्थ सारथी चटर्जी को पुनः समिति का चेयरमैन चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए समर्थन दिया। पार्थ सारथी चटर्जी साउथ ईस्टर्न रेलवे के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी रह चुके हैं। वे साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मोहन बागान एथलेटिक्स क्लब के सदस्य तथा स्पोर्टिंग क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्षता काल में सुपर डिवीजन लीग 2024 का सफल आयोजन भी किया गया था।

बैठक के उपरांत बंगीय उत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ का शुभारंभ किया गया। प्रचार रथ को कार्यकारी अध्यक्ष अपर्णा गुहा, उपाध्यक्ष शुभंकर चटर्जी, राजू दत्ता, पूरबी घोष, अरिजीत सरकार एवं महासचिव उत्तम गुहा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बंगीय उत्सव का संदेश पहुंचाएगा। इस अवसर पर बाबूलाल चक्रवर्ती, सुभाष सिंह राय, निर्मल चंद्रा, कृष्णेंदु चटर्जी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram