फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन उतरा सड़क पर, अफसरों ने लगाई दौड़

Jamshedpur news: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से यातायात सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की गई। आम लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने और यातायात नियमों के पालन का संदेश देने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से यातायात सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की गई। आम लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने और यातायात नियमों के पालन का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक साथ दौड़ लगाई।

यह दौड़ उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः उसी परिसर में आकर संपन्न हुई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “हेलमेट पहनें”, “सीट बेल्ट लगाएं”, “तेज गति से वाहन न चलाएं”, “नशे में ड्राइविंग से बचें” और “वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय राय ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा एक साथ दौड़ लगाना यह संदेश देता है कि प्रशासन खुद आगे बढ़कर सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर है और चाहता है कि हर नागरिक यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया और आम जनता से अपील की कि वे नियमों का पालन कर न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस तरह की जागरूकता पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी और शहर में सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram