Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सारंडा में फिर मुठभेड़, एक और महिला माओवादी ढेर, आंकड़ा पहुंचा 16
Jharkhand

सारंडा में फिर मुठभेड़, एक और महिला माओवादी ढेर, आंकड़ा पहुंचा 16

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: श्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी हैं। किरीबुरू थाना क्षेत्र के बीहड़ कुमड़ी और हिंजोदिरी गांव के बीच शुक्रवार की सुबह दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मारे गय नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल सारंडा के दुर्गम और घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। शुक्रवार की मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे इसी इलाके में हुई भीषण मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए थे। इनमें 2.35 करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल, अनमोल समेत पांच महिला माओवादी भी शामिल थे। इस बड़े ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरों की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी और रणनीतिक कार्रवाई को अंजाम दिया।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की कार्रवाई में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त बलों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

लगातार जारी मुठभेड़ों के चलते सारंडा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के पुलिस महानिदेशक का प्रस्तावित चाईबासा दौरा भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक, गुरुवार को शुरू हुआ यह मुठभेड़ का सिलसिला शाम तक चलता रहा और शुक्रवार को भी नक्सलियों की मौजूदगी सामने आने के बाद ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि इलाके को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.