फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समाहरणालय में गूंजी लोकतंत्र की शपथ, उपायुक्त ने दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में रांची जिला समाहरणालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में रांची जिला समाहरणालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘मतदाता प्रतिज्ञा’ पाठ किया।

शपथ और लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने और प्रत्येक चुनाव में निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने का संकल्प लिया। यह आयोजन इस वर्ष की विशेष थीम “My India, My Vote – मैं भारत हूं” के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को लोकतंत्र के केंद्र में रखना है।

कर्मवीरों का सम्मान

उपायुक्त ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण और चुनावी तैयारियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना ही सफल चुनाव की पहली सीढ़ी है और इन कर्मियों ने इसमें सराहनीय भूमिका निभाई है।

DC की अपील: मतदाता जागरूकता अभियान हो तेज

अपने संबोधन में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें अपनी लोकतांत्रिक जड़ों को सींचने का मौका देता है।” उन्होंने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए, ताकि आगामी चुनावों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, सदर SDM कुमार रजत, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह सहित जिला प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने एक बार फिर दोहराया कि वे नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram