फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सुबह-सुबह घर लौटते वक्त मौत, सड़क हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार

Jamshedpur news:पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पहाड़ी के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घर लौट रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसके बाद वाहन चालक मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news:पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पहाड़ी के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घर लौट रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मृतक की पहचान जुड़ी पहाड़ी निवासी होरी हंसदा (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे होरी हंसदा अपने दामाद रामचंद्र महतो को हल्दीपोखर तक पैदल छोड़ने गए थे। वहां से लौटने के दौरान जुड़ी पहाड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में होरी हंसदा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार होरी हंसदा पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में सात बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram